नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत बसों के संचालन और यात्रियों की सुरक्षा पर निगरानी रखने के लिए भोपाल में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित कर रही है। यह केंद्र एमपीवाईपीआईएल मुख्यालय में बनेगा। मुख्यालय स्मार्ट सिटी परिसर में स्थापित हो रहा है, जहां 150 अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। सरकार ने वर्ष 2030-31 तक 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य रखा है। शहर, इंटरसिटी और अंतरराज्यीय सेवाएं सात क्षेत्रीय कंपनियों के माध्यम से संचालित होंगी।संचालन और सुरक्षा पर निगरानी कमांड सेंटर सात क्षेत्रीय कंपनियों के साथ समन्वय कर प्रदेशभर में चलने वाली बसों की निगरानी करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 25 सितंबर 2026 को पीएम ई-बस सेवा और म...