इंदौर, अप्रैल 1 -- मध्य प्रदेश में दूध के खुदरा दामों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश दूध विक्रेता महासंघ के अनुसार, यह बढ़ोतरी इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों में बुधवार से लागू हो गई है। इंदौर में दूध 60 से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। विक्रेताओं का कहना है कि गर्मियों में हरा चारा कम मिलने और पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता घटने से लागत बढ़ गई है। साथ ही कमर्शियल गैस और तेल की कीमतें बढ़ने से भी आर्थिक दबाव बढ़ा है। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...