भोपाल, जुलाई 9 -- Madhya Pradesh Weather Forecast: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश मुश्किलें खड़ी करती नजर आ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शहडोल और रीवा डिवीजन में अलग-अलग जगहों पर झमाझम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में भारी बारिश भी देखी जा सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तूफानी हवाओं की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने भोपाल, विदिश...