भोपाल, जनवरी 29 -- मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर शिफ्ट किया है। संजय कुमार को भोपाल का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उन्होंने हरिनारायण चारी मिश्रा का स्थान लिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के फेरबदल में बालाघाट के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संजय कुमार को भोपाल का पुलिस आयुक्त और उमेश जोगा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया है। संजय कुमार ने हरिनारायण चारी मिश्रा का स्थान लिया है, जो भोपाल में राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) के आईजी के पद पर तैनात किए गए हैं। उज्जैन रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर कार्यरत जोगा का स्थान राकेश गुप्ता ने लिया है, जो पहले खेल एवं युवा कल्याण निदेशक के पद पर तैना...