मध्य प्रदेश को हराकर झारखंड सेमीफाइनल में
रांची, अक्टूबर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। 32वीं राष्ट्रीय नेहरू बालिका हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की सीएम एक्सीलेंस बालिका स्कूल, सिमडेगा की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में खेले गए मैच में झारखंड ने मध्य प्रदेश वीमेन हॉकी अकादमी ग्वालियर को 3-1 से हराया। टीम की ओर से सानिया तिर्की (21वें मिनट), रेजिना कुल्लू (40वें मिनट) और महिमा कुल्लू (55वें मिनट) ने गोल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए रेजिना कुल्लू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें कोच गुरमेल कौर ने सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.