हरदोई, मई 3 -- पाली, संवाददाता। चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया है। कागजी कार्रवाई के बाद युवक से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि शनिवार रात को एसआई जय नारायण मिश्रा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रात गस्त कर रहे थे।

पुलिस गस्त गस्त करते हुए पुलिस टीम राहतौरा चौराहे पहुंची, तो वहां पहले से ही उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र, अनुराग, तेजपाल के साथ मौजूद मिले। उसी समय रूपापुर की तरफ से एक बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस कर्मियों को देखकर बाइक चालक भागने लगा। उसको रुकवाकर बाइक के कागजात मांगने पर वह दिखा नहीं पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीवाना उर्फ पप्पू पुत्र पैलु निवासी जनपद ग्वालियर गुरिका आदिवासी थाना मालनपुर मध्य प्रदेश बताया।

चोरी की बाइक की जानकारी बाइक ...