मध्य प्रदेश के मुरैना में घायल चीता मिला
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 19 महीने का एक चीता घायल अवस्था में मिला। उसे इलाज के लिए श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) के चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश की प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) समीता राजोरा ने बताया कि रविवार को मुरैना वन प्रभाग के पहाड़गढ़ रेंज में एक चीता अस्वस्थ हालत में मिला। उसकी पीठ पर चोट का निशान था।राजोरा ने बताया कि किसी साजिश या गड़बड़ी की आशंका की जांच के लिए मध्य प्रदेश वन विभाग की वन्यजीव अपराध विरोधी विशेष इकाई, 'स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स' (एसटीएसएफ) की एक टीम को मौके पर भेजा गया है। राजोरा ने कहा कि चोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। राजोरा ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में अभी 53 चीते हैं, जिनमें से 40 का जन्म भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.