नई दिल्ली, जुलाई 19 -- केंद्र ने मध्य प्रदेश के चार बीएड कॉलेजों में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी (तथ्यों का पता लगाने वाली समिति) बनाई है। यह कदम उन मीडिया रिपोर्टों के बाद उठाया गया है, जिनमें बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से जुड़े तीन बीएड कॉलेजों में गड़बड़ियों की ओर इशारा किया गया था। इन गड़बड़ियों में घोषित जगहों पर कॉलेजों का न होना और बुनियादी सुविधाओं (इंफ्रास्ट्रक्चर) की कमी शामिल है। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि तीन कॉलेजों के अलावा एक और कॉलेज भी उसी जगह से चल रहा था।5 दिनों के भीतर देनी होगी रिपोर्ट बता दें कि 15 जुलाई को जारी आदेश में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने समिति को निर्देश दिया है कि वह पांच कार्य दिवस के भीतर जांच पूरी कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपे। रिपोर्ट में ज...