नोएडा, अप्रैल 14 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। कुछ लोगों ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के वीडियो को नोएडा का बताकर भ्रामक सूचना फैलाने का प्रयास किया। पुलिस ने जांच के बाद इसका खंडन किया। श्रमिकों के हिंसक होते प्रदर्शन के बीच फर्जी सूचना वायरल करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, गौतमबुद्ध नगर पुलिस का मीडिया सेल इस पर पैनी नजर बनाए है ताकि कोई भी व्यक्ति माहौल को खराब न कर सके। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जितेंद्र शर्मा दौसा और प्रियंका भारती नामक युवती ने एक वीडियो वायरल किया। वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को वाहन में बैठाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- नोएडा में हिंसा करने वाले 300 दंगाई गिरफ्तार; 300 गिरफ्तार, वेतन वाले बवाल में अब 'पाकिस्तानी लिंक' की जांच वीडियो में युवक विरोध करता दिखाई दे रहा है। वीडिय...