नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर पर 30,000 रुपये का इनाम था। उस पर इस महीने की शुरुआत में जिले में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत के मामले में शामिल होने का आरोप था। पुलिस की एक टीम ने बुधवार सुबह करीब 3 बजे सागर से लगभग 50 किलोमीटर दूर नोनिया सेसाई रोड घाटी में आरोपी को घेर लिया。 यह भी पढ़ें- सागर जहरीली शराब कांड के 30 हजार के इनामी आरोपी से मुठभेड़, पुलिस ने मारी गोलीमुठभेड़ की जानकारी पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि लोधी और उसके साथी आशीष साहू ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।घायल आरोपी लोधी के पैर में गोली लगी। साहू भी घायल ह...