मध्य-पूर्व युद्ध का असर: गैस संकट से जूझते महानगर
मुंगेर, मार्च 27 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न गैस संकट का असर अब देश के महानगरों में भी दिखने लगा है। खासकर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में रेस्टोरेंट और होटल व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। रसोई गैस की किल्लत के चलते कई जगहों पर खाना बनना बंद हो गया है, जिससे छोटे-बड़े भोजनालयों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर इन प्रतिष्ठानों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर पड़ा है। मुंगेर और जमालपुर के कई कामगार रोजगार छिनने के बाद वापस अपने घर लौट रहे हैं।जमालपुर पहुंचे प्रवासी मजदूर रमेश कुमार, राहुल मंडल, विवेकानंद और शंभू कुमार ने बताया कि दिल्ली में गैस की भारी कमी के कारण रेस्टोरेंट संचालक काम बंद करने को मजबूर हो गए हैं। इसके साथ ही फुटपाथ पर चलने वाली खाने-पीने की छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.