वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य पूर्व में युद्ध से पूर्वांचल में निर्यात को झटका लगा है। खाड़ी देशों में आवागमन बंद होने से शिल्प उत्पादों के ऑर्डर रोक दिए गए हैं। अनुमानत: ढाई हजार करोड़ रुपये का निर्यात कारोबार प्रभावित हुआ है। वर्तमान संकट से बनारसी साड़ी और कपड़ा कारोबारी चिंतित हैं। कतर, ओमान, यूएई, बहरीन समेत कई खाड़ी देशों में इन उत्पादों की अच्छी मांग है। खाड़ी देशों में दो-ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक के शिल्प उत्पादों का निर्यात होता है। युद्ध ने शिपिंग लागत करीब 400 प्रतिशत बढ़ा दी है। बंदरगाहों पर उत्पाद फंसने से उनके भुगतान में देरी हो रही है। खामियाजा कारोबारियों को भुगतना पड़ रहा है। कच्चे माल की बढ़ती कीमतें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू आपूर्ति के लिए बड़ा खतरा है। उद्यमियों को को आशंका है कि आने वाले दिनों म...