रांची, मार्च 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। मध्य पूर्व में बढ़ती अशांति और हिंसा को लेकर रांची आर्च डायसिस के आर्च बिशप विसेंट आइंद ने कलीसिया के लिए पत्र जारी किया है। यह पत्र भारत में लैटिन कैथोलिक कलीसिया के सभी आर्च बिशप, बिशप, पुरोहितों, उपयाजकों, धर्मसंघियों, धर्मबहनों और विश्वासियों के नाम से कांफ्रेंस ऑफ कैथोलिक बिशप्स ऑफ इंडिया (सीसीबीआई) के अध्यक्ष फिलीप नेरी कार्डिनल फेरारो द्वारा भेज के पत्र के आलोक में जारी किया गया है। पत्र में कहा गया कि विशेष रूप से ईरान और पड़ोसी देशों के बीच शत्रुता के संदर्भ में मैं भारत के पूरी लैटिन कलीसिया को शांति के लिए प्रार्थना को एकजुट होने के लिए ईमानदारी से आमंत्रित करता हूं। युद्ध और अस्थिरता से होने वाली पीड़ा, मानव परिवार को गहरा घाव देती है। हम विशेष रूप से इस बात के प्रति सचेत हैं कि भारत के...