महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य पूर्व में जंग का असर अब तेजी से दिखने लगा है। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में कामगारों पर इसका असर दिखने लगा है। नेपाल के कामगारों का रोजगार के लिए अब तेजी से भारत की ओर रुख हो रहा है। नेपाल में मैनपावर का काम करने वालों के आंकड़े भी बता रहे हैं कि विदेश और खासकर खाड़ी देश जाने वालों की संख्या नहीं के बराबर रह गई है।एक अनुमान के अनुसार खाड़ी देशों में करीब 20 लाख नेपाली कामगार रोजगार के सिलसिले में हैं। इनमें से बहुत से अपने देश लौट रहे हैं। वहीं इन देशों में कुछ महीनों से युद्ध के कारण नहीं के बराबर नेपाली नागरिक जा रहे हैं। खाड़ी देशों इजराइल, जॉर्डन, लेबनान, ईरान और फिलिस्तीन आदि में लाखों प्रवासी कामगार काम कर रहे हैं, जिनमें 20 लाख से अधिक नेपाली ही शामिल हैं। नेपाल विदेश मंत्रालय के अन...