सिमडेगा, जून 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति का असर अब घरेलू बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। शादी-विवाह के इस सीजन में सोना-चांदी के साथ-साथ डिजाइनर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, स्टील और अन्य धातु के बर्तन, ड्राई फ्रूट्स तथा कई अन्य उपहार सामग्रियों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- सहालग सीजन में महंगाई की डबल डोज बाजार में महंगाई का असर व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी, परिवहन लागत में इजाफा और वैश्विक अनिश्चितता के कारण कई वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। फरवरी की तुलना में वर्तमान समय में कई उत्पादों की कीमतें अधिक हो गई हैं। जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। सर्राफ...