रांची, मार्च 2 -- रांची, संवाददाता। मध्य-पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा बाजार पर असर डालना शुरू कर दिया है। इसका प्रभाव रांची के टूर और ट्रैवल एजेंट्स पर भी पड़ रहा है। हर साल अप्रैल के अंत से शहर से बड़ी संख्या में लोग गर्मियों की छुट्टियां मनाने विदेश रवाना होते हैं, लेकिन इस बार अनिश्चित हालात के कारण एजेंट्स में चिंता बढ़ गई है। ट्रैवल एजेंट सोनी मेहता के मुताबिक, रांची से बड़ी संख्या में पर्यटक यूरोप के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे स्विट्जरलैंड और पेरिस का रुख करते हैं। पिछले वर्ष गर्मी के मौसम में रांची से एक हजार से अधिक पर्यटक इन शहरों सहित अन्य विदेशी स्थलों पर छुट्टियां मनाने गए थे। लोग परिवार सहित विशेष पैकेज बुक कराते हैं। ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि युद्ध की स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.