मध्य गंग नहर में डूबे युवक का शव बरामद
हापुड़, मई 13 -- क्षेत्र में मध्य गंग नहर में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी 25 वर्षीय शोएब अली मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ पड़ोसी गांव हरोड़ा के निकट स्थित पीर पर गया था। वहां से लौटते समय वह मध्य गंग नहर में नहाने के लिए उतर गया। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।बताया गया कि युवक ने बचाव के लिए शोर भी मचाया, लेकिन तेज बहाव के चलते वह कुछ ही देर में पानी में समा गया। यह भी पढ़ें- हापुड़ के युवक का नहर में मिला शव, फैली सनसनी सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार सुबह युवक का शव रजापुर झाल के आगे नहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.