मध्य गंगा नहर में छोड़ा गया पानी, चार लाख किसानों को होगा फायदा
अमरोहा, जुलाई 20 -- मध्य गंगा नहर का पानी जिले की सीमा में प्रवेश कर गया है। हालांकि पानी का प्रवाह अभी कम है। फिलहाल पानी ट्रायल के तौर पर छोड़ा गया है। सिंचाई अफसरों के मुताबिक पानी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ेगा व नहरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचेगा। वहीं मध्य गंगा नहर में पानी आते ही किसानों के बीच खुशी है। परियोजना से जिले के करीब चार लाख किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। गिरते भूजल स्तर में भी सुधार होगा। गौरतलब है कि जिले में करीब 4990 करोड़ रुपये की लागत से मध्य गंगा नहर परियोजना का निर्माण कराया गया था। इसके तहत चंदौसी और बहजोई शाखाओं के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में रजवाहों का निर्माण किया गया ताकि खेतों तक आसानी से पानी पहुंच सके। लेकिन अधिकांश नहरें लंबे समय से सूखी पड़ी थीं। अब बिजनौर कैनाल से पानी छोड़े जाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.