मध्य कमान के आर्मी चीफ ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ, जुलाई 26 -- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने लखनऊ स्थित स्मृतिका युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर ऑपरेशन विजय के अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी। इस गरिमामय समारोह में पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों एवं सैन्य अधिकारियों ने भाग लेकर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों के प्रति अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के दौरान कारगिल के वीर योद्धाओं के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। भारतीय सेना उनके गौरवशाली बलिदान की विरासत को अक्षुण्ण रखने तथा कर्तव्य, सम्मान और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। कारगिल के वीरों का शौर्य आज भी प्रत्येक सैनिक एवं देशवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.