वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मध्य एशिया संकट का असर पर्यटन उद्योग पर बखूबी दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के कारण मनाली, उत्तराखंड और लेह समेत अन्य पहाड़ी स्थानों (हिल स्टेशनों) की सैर महंगी हो गई है। पूर्वांचल के कई जिलों के लोगों ने टूर प्लानिंग कैंसिल कर दी। कुछ लोगों ने टाल दिया। महंगाई के अलावा वैश्विक अनिश्चिता से भी लोग सशंकित हैं। वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के सचिव सौरभ पांडेय की मानें तो कुछ हफ्ते पहले ऑपरेटरों ने जो टूर पैकेज दिये थे उनमें 15 फीसदी बढ़ोतरी हो चुकी है। प्रति टूर अचानक 20-25 हजार रुपये बढ़ने से पहाड़ों पर घूमना महंगा शगल हो चुका है। जेब पर बोझ बढ़ने से कई लोगों ने टूर प्लानिंग कैंसिल करानी शुरू कर दी है। अनिश्चितता के माहौल ने भी उन्हें रुकने के लिए मजबूर किया है। पूर्वांचल के जिलों से 250 से...