सीतामढ़ी, जून 3 -- मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी पर पांच प्रधानाध्यापकों पर लाखों का आर्थिक दंड सीतामढ़ी। जिले में मध्याह्न भोजन योजना में बच्चों की वास्तविक संख्या से अधिक उपस्थिति दर्ज कर राशि निकासी करने के मामले में एमडीएम डीपीओ ने पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर लाखों रूपये का आर्थिक दंड लगाया है। जांच में अनियमितता सामने आने के बाद संबंधित प्रधानाध्यापकों को सात दिनों के भीतर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर वेतन से वसूली की कार्रवाई की जाएगी। जिला लेखापाल एवं जिला समन्वयक की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए बैरगनिया प्रखंड के मध्य विद्यालय भटौलिया के प्रधानाध्यापक पर 56,974 रुपये, मध्य विद्यालय परसौनी के प्रधानाध्यापक पर 32,840 रुपये तथा मध्य विद्यालय पताही के प्रधानाध्याप...