बांका, अप्रैल 18 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुल्हरिया में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम, डीईओ एवं पटना कार्यालय में की। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत इसकी जांच के निर्देश दिए। कुल्हरिया गांव के मनिन्द्र झा, सुनंदा देवी, सिंटू कुमार, मुन्नी देवी, मुकेश कुमार, मुकेश कुमार, कारु कुमार आदि ने बताया कि स्कूल में पिछले काफी दिनों से बच्चे मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे थे। खास कर शुक्रवार को मेन्यू के अनुसार अंडे या फल देने का प्रावधान है लेकिन यहां सिर्फ एक केला बच्चों को दिया जा रहा था। यह भी पढ़ें- खबर छपने के बाद विभाग सख्त, बच्चों को एमडीएम में मिले अंडे इस शुक्रवार को भी केला दिए जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से क...