मध्याह्न भोजन में खानापूर्ति का लगाया आरोप
मधेपुरा, मार्च 24 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। सपरदह पंचायत के कड़ामा मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं दिए जाने से ग्रामीणों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण राकेश कुमार, सोहन कुमार का कहना है कि अधिकांश दिनों एक ही तरह के भोजन छात्र-छात्राओं के बीच परोसा जा रहा है। इससे लगता है कि मध्याह्न भोजन ने नाम पर खानापूर्ति हो रही है। इस दिशा में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी को ध्यान देने की जरूरत है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.