रांची, फरवरी 17 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय कर्रा में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना अंतर्गत मध्याह्न भोजन (एमडीएम) को लेकर प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 फरवरी से रसोइया सह सहायिकाओं के संभावित हड़ताल पर जाने की स्थिति को देखते हुए सभी मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों के प्रभारियों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों का मध्याह्न भोजन बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी प्रभारी शिक्षकों को सख्ती से दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। बैठक में प्रतिदिन निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन वितरण, विद्यालय एवं रसोईघर की साफ-सफाई, शत-प्रतिशत एसएमएस रिपोर्टिंग, बच्चों की निय...