हाजीपुर, जून 16 -- सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्तापूर्ण बनाने की कवायद शुरू की गई। मध्याह्न भोजन को स्वच्छता और बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण यानी पीएम पोषण के तहत प्रखंड स्तरीय साधन सेवियों व रसोइयों को भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण की सफलता को लेकर पटना में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (टीओटी) में प्रशिक्षण दिया गया है। पटना में प्रशिक्षण प्राप्त करके ये मास्टर ट्रेनर पूरे बिहार के सभी प्रखंड साधन सेवियों और रसोइयां को भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा के गु़र सिखाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना में प्रशिक्षण लेने वाले मास्टर ट्रेनर वैशाली जिला समेत पूरे सूबे में प्रखंड साधन सेवियों और रसोइयों को प्रशिक्षण...