कोडरमा, अप्रैल 7 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। .प्रखंड में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं मॉडल विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। इसके अलावा यह निर्देश दिया गया कि जो विद्यालय प्रतिदिन मध्याह्न भोजन का एसएमएस नहीं भेजेंगे, संबंधित तिथि का वेतन काट लिया जाएगा। बैठक में बीडीओ गौतम कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ राधा सिंह, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार तथा बीआरसी के अन्य सभी कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में परियोजना रेल, द्वितीय समेकित आकलन परीक्षा, इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन प्रणाली के माध्यम से छात्र एवं शिक्षक उपस्थित...