कटिहार, अक्टूबर 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएम पोषण योजना के तहत स्कूलों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने में आ रही आर्थिक परेशानी अब दूर होने की उम्मीद जगी है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मध्याह्न भोजन योजना के मद में 421.88 करोड़ रुपये का वर्चुअल अलॉटमेंट किया है। राशि जारी होने के बाद कटिहार जिले के करीब 1800 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने राहत की सांस ली है। इन स्कूलों में पिछले करीब पांच महीने से वेंडरों से उधार लेकर बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही थी। सनद रहे कि राज्य मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से राशि का तत्काल वर्चुअल अलॉटमेंट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला स्तर पर राशि उपलब्ध होने के बाद संबंधित मदों में भुगतान की प्रक्रिया आगे ...