बलरामपुर, मई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) में 11 करोड़ रुपये से अधिक सरकारी धन के गबन के चर्चित मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया है। सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना कर बड़े पैमाने पर धनराशि में हेराफेरी करने का आरोप है। चर्चित एमडीएम घोटाले में अब तक 14 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। घोटाले में शामिल कई आरोपियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। एमडीएम की जांच में 11 करोड़ से अधिक के गबन का खुलासा हुआ था। पुलिस के अनुसार 26 नवंबर 2025 को जिला बेसिक शिक्षा...