मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, दंपति ने थामा एक-दूसरे का हाथ
पाकुड़, जून 10 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे ओरिजनल सूट संख्या 62/2026 का आज प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से दंपतियों के बीच दूरियों को समाप्त किया गया। दंपतियों के बीच चल रहे मतभेद को सुलह समझौते के आधार पर खत्म किया गया। दोनों पति पत्नी एक साथ रहने को राजी हुए। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दोनों को मिलजुलकर एक दूसरे को खुश रखते हुए खुशी खुशी रहने को कहा। इस दौरान दंपतियों को हंसी खुशी न्यायालय से विदा की गई। इस मेल मिलाप में दोनों पक्षों के अधिवक्ता अब्दुल हन्नान एवं मो शहनवाज का सराहनीय भूमिका रही। मौके पर न्यायालय कर्मी, दोनों पक्षों के परिजन पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.