दुमका, सितम्बर 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि के आदेशानुसार जिले भर में मध्यस्थता द्वारा विवादों का निश्चित समय सीमा के अंदर शीघ्र निष्पादन के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मध्यस्थता लचीला और अनौपचारिक प्रक्रिया है, क्योंकि इसमें साक्ष्य प्रक्रिया के नियम बाध्यकारी नहीं होते हैं। इसमें हुई चर्चा को गोपनीय रखा जाता है, यह आपसी संबंध में सुधार और उन्हें पुनः स्थापित करने में सहायक होता है। इसके द्वारा वाणिज्यिक विवाद, उपभोक्ता विवाद, वैवाहिक या पारिवारिक विवाद, रोजगार या कार्य स्थल से जुड़े विवाद, चेक बाउंस तथा कुछ विशेष आपराधिक विवादों के अलावा अन्य विवादों का भी निपटारा समझौता के आधार पर किया जाता है। मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पैर...