फरीदाबाद, अगस्त 24 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) और मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के मार्गदर्शन में देशभर में मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य न्यायालयों में लंबित ऐसे विवादों का सौहार्दपूर्ण, त्वरित और कम खर्चीले तरीके से समाधान कराना है, जिनमें आपसी समझौते की संभावना है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरीश गोयल ने बताया कि एक अगस्त से 30 सितंबर तक मध्यस्थता के योग्य मामलों की पहचान की जाएगी। इसके बाद एक अक्टूबर से अभियान का विधिवत शुभारंभ होगा। वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, संपत्ति विभाजन, किरायेदारी, उपभोक्ता और अन्य समझौता योग्य मामलों को मध्यस्थता के लिए चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मध्यस्...