मध्यस्थता से केस खत्म कराने का करें प्रयास: सीजेएम
मधुबनी, अक्टूबर 5 -- मधुबनी। राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व पक्षकारों को बुलाकर मध्यस्थता के आधार पर अधिक से अधिक मामला सुलझाने का प्रयास करने पर न्यायाधीशों के बीच आपसी सहमति बनी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सचिन कुमार ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा की गई। आगामी 12 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के लिए चिन्हित किए गए मुकदमों की सूची तैयार करने तथा समय से नोटिस तामिला कराने का निर्देश दिया। बैठक में सबजज संदीप चैतन्य, न्यायिक दंडाधिकारी सुधा रानी,सिमरन भगत,प्रियंका कुमारी, ऐश्वर्या दीप, खुशबू कुमारी, सुशांत चक्रवर्ती आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: आपसी विवादित मामले निपटाएं मध्यस्थता से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.