चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। सुप्रीमकोर्ट व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्र के प्रति मध्यस्थता अभियान 2.0 में वाद का अधिक से अधिक सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। इसमें चिन्हाकन की तिथि 21 मार्च शनिवार निर्धारित है। जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने अभियान को लेकर न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभियान को लेकर विभिन्न न्यायालयों से संदर्भित वाद की समीक्षा की। पाया कि मध्यस्थता अभियान के लिए विभिन्न न्यायालयों से अब तक 850 वाद का चिन्हाकन किया गया है। इनमें 54 वाद में पक्षकारों के मध्य सुलह समझौता हो चुका है। जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक पत्रावलियां मध्यस्थता केन्द्र में संदर्भित करने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान को पूरी तरह से सफल करना है। इसके लिए सभी न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.