मैनपुरी, मई 14 -- दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर बिल्डिंग में गुरुवार को मध्यस्थगणों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूतन चौहान ने कहा कि न्यायालयों द्वारा मध्यस्थता के लिए उपयुक्त प्रकरणों की पहचान की जाएगी। इन्हीं प्रकरणों को मध्यस्थता के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए पक्षकारों को भी सूचना दी जाएगी। सभी न्यायालयों द्वारा अधिक से अधिक मामले मध्यस्थता केंद्र में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, चैक बाउंस के मामले, वाणिज्यिक विवाद, सेवा विवाद, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति के बंटवारे के मामले, बेदखली से संबंधित, भूमि अधिग्रहण, अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों जिसमें समाधान की संभावना हो निस्तारण के लिए मध्यस्थता केंद्र भेजे जाएं...