बाराबंकी, अगस्त 19 -- बाराबंकी। लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए जिले में 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-3.0 एक अगस्त से 30 दिसंबर तक चलेगा। जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, मध्यस्थों व वादकारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। वैवाहिक, पारिवारिक, दीवानी, मोटर दुर्घटना व बैंक संबंधी मध्यस्थता योग्य मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 90 दिनों के विशेष मध्यस्थता ड्राइव से मामलों का होगा त्वरित निष्पादन यह भी पढ़ें- शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए यह भी पढ़ें- Araria News: बिना शुल्क, बिना वकील और बिना अपील के मिलेंगे त्वरित न्याय

हिंदी हिन्दुस्तान ...