भदोही, अगस्त 27 -- ज्ञानपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा मीडिएशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान तीन का शुभारंभ हुआ है। यह अभियान एक अगस्त से तीस दिसंबर तक संचालित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित समझौते योग्य प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित करना है। मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निस्तारण से वादकारियों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय मिलने के साथ ही उनके समय, धन और श्रम की बचत होगी। साथ ही, पक्षकार आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवादों का समाधान कर सकेंगे। अभियान के तहत न्यायालयों में लंबित वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा...