गया, जनवरी 31 -- मध्यस्थता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना गया जी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गयाजी के परिसर से शुक्रवार को मध्यस्थता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सह-संरक्षक बालसा न्यायमूर्ति संगम कुमार शाहू ने रथ को रही झंडी दिखायी। विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निष्पादन के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) नई दिल्ली और सर्वोच्य न्यायालय के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 0.2 अभियान 90 दिनों के लिये चलेगा। इस मौके पर पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप कुमार मलिक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह-अध्यक्ष मदन किशोर कौशिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी,उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह जिला दंडाधिकारी श...