रामपुर, अप्रैल 11 -- तारीख पर मध्यस्ता कोर्ट आए युवक को दो लोगों ने घुसकर पीट दिया। अधिकारियों के सामने ही उन्होंने मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुराना गंज निवासी तंजील हसन का कहना है कि उसका एक मामला मध्यस्ता कोर्ट में चल रहा है। आठ अप्रैल को तारीख होने पर वह कोर्ट गया था। आरोप है कि तभी तनवीर अहमद और हिना खुर्शीद भी कोर्ट आ गए और उन्होंने अधिकारियों के सामने ही गालियां बकनी शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसे कोर्ट के अंदर ही पीट दिया। लोगों ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.