मधुबनी, फरवरी 28 -- लदनियां,निज संवाददाता। प्रखंड के महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्यविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार के साथ पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रसाद सिंह, पूर्व बीईओ शिवकुमार चौधरी, पूर्व एचएम रामवृक्ष सिंह आदि ने एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पहुंचे इन सबों को पाग दोपटा व माला से सम्मानित किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकीय सम्मान प्राप्त विज्ञान शिक्षक प्रेमनाथ गोसाई ने किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसमें शामिल वर्ग छह से दस तक के बच्चों से वैज्ञानिक तथ्यों पर बातचीत की। ...