कटिहार, दिसम्बर 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार शहर बुधवार की मध्य रात्रि श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक प्रकाश से सराबोर हो जाएगा। ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव (क्रिसमस) को लेकर जिले के सभी चर्चों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साहेबपाड़ा और लालकोठी स्थित केथोलिक चर्च रंगीन रोशनी से जगमगा रहे हैं, जहां सजावट, संगीत और प्रार्थना के संग ईसा मसीह का अवतरण दिवस मनाया जाएगा। 11:30 बजे से कैरोल, मध्यरात्रि में विशेष मिस्सा 24 दिसंबर की रात 11:30 बजे से चर्चों में कैरोल गायन और जागरण का विशेष मिस्सा शुरू होगा। जैसे ही मध्यरात्रि में प्रभु यीशु के जन्म का पावन क्षण आएगा, घंटियों की गूंज के साथ चर्चों में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। इसके बाद केक काटकर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। प्रेम और शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.