सीतामढ़ी, जून 15 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। कृषि विज्ञान केंद्र सीतामढ़ी ने किसानों को मध्यम अवधि वाले धान की नर्सरी करने की सलाह दी है। वैज्ञानिक ने कहा कि बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है। इसलिए अब मध्यम अवधि वाले धान का बीचरा नर्सरी लगाने का समय आ गया है।

नर्सरी लगाना फसल वैज्ञानिक सच्चिदानंद प्रसाद ने किसानों को सुझाव देते हुए कहा है कि 25 मई से रोहिणी नक्षत्र चल रहा था। ऐसे में धान की लम्बी अवधि वाली प्रजाति के लिए निचली जमीन का चुनाव कर स्वर्णा सब 1,एमटीयू 7029,राजेंद्र मंसूरी,स्वर्ण समृद्धि, सबौर सम्पन्ना, बीपीटी 5204, राज श्री आदि को 10 जून तक सीधी बुवाई या नर्सरी लगाना था। इसका समय अब खत्म हो चुका है। वैज्ञानिक ने बताया कि मिग्रीष्रा नक्षत्र के दौरान 11जून से 25 जून तक मध्यम अवधि वाले धान का बीचरा लगाना है। मध्यम जमीन में राजेंद्...