बेगुसराय, अगस्त 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना ने मध्यमा परीक्षा-2027 के लिए पंजीयन-सह-परीक्षा आवेदन प्रपत्र (आरसीई) भरने की प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

पंजीयन प्रक्रिया बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार नियमित एवं स्वतंत्र (स्वतंत्र कोटि) के छात्र-छात्राएं 3 अगस्त से 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 2 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आरसीई प्रपत्र ऑनलाइन भी भरे जाएंगे तथा शुल्क जमा होने के बाद ही आवेदन मान्य होगा।

सामग्री के लिए दिशा-निर्देश बोर्ड ने सभी संस्कृत उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, व डीईओ को निर्देश दिया है कि वे समय-सीमा के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराएं। नियमित ए...