हाजीपुर, मार्च 17 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड,पटना द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा मंगलवार को परीक्षा शांतिपूर्ण,स्वच्छ एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा हाजीपुर स्थित जीए इंटर हाई स्कूल,परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 415 परीक्षार्थी आवंटित थे,जिनमें से 386 परीक्षार्थी उपस्थित हुए,जबकि 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भी कुल 415 परीक्षार्थी आवंटित थे। जिनमें से 386 परीक्षार्थी उपस्थित थे जिनमे से तथा 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार मंगलवार को आयोजित दोनों पालियों में कुल 830 परीक्षार्थियों में से 772 परीक्षार्थी उपस्थित हुए,जबकि कुल 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया तथ...