सीतामढ़ी, मार्च 19 -- मध्यमा परीक्षा: तीसरे दिन 55 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित सीतामढ़ी। जिले के दो केन्द्रों पर तीसरे दिन बुधवार को कड़ी चौकसी के बीच बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की मध्यमा परीक्षा आयोजित हुई। प्रशासन की सख्ती के केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालित हुई। मध्य विद्यालय बरियारपुर व ओरिएंटल मध्य विद्यालय सीतामढ़ी केन्द्र पर दो पाली में आयोजित परीक्षा में कुल 55 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला परीक्षा नियंत्रक सह डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी के अनुसार प्रथम पाली में सामाजिक शिक्षा की परीक्षा में कुल 575 परीक्षार्थियों में 520 उपस्थित हुए। इसी तरह द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में भी 575 में 520 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 55 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले सघन जांच प्रक्र...