शामली, फरवरी 16 -- मध्य प्रदेश पुलिस की एक टीम ने चोरी के एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में कांधला क्षेत्र में दबिश दी। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। उपनिरीक्षक रेमसिंह ने बताया कि जनपद मंदसौर के जीआरपी थाना शामगढ़ में दर्ज चोरी की घटना के संबंध में जांच टीम कांधला पहुंची। टीम ने पहले संबंधित थाने में अपनी आमद दर्ज कराई, उसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संभावित आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। करे। बहराल मामले को लेकर पुलिस कस्बे में ही डेरा डाले हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.