सीवान, अक्टूबर 12 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सुघरी गांव में शनिवार को मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का टिप्स देते हुए कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार में एनडीए की सरकार बनाना भाजपा का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा प्रत्याशी उतना हीं अधिक मत से चुनाव जीतेगा। इस अवसर पर उन्होंने भगवानपुर हाट प्रखंड के पूर्वी, पश्चिमी तथा मध्य मंडल के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मौके पर भाजपा के सीवान पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र ...