पटना, फरवरी 25 -- मध्यप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बिहार के राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से स्थानीय निकाय के चुनावों में किए गए तकनीकी नवाचारों एवं संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के आधुनिकीकरण की जानकारी ली। बुधवार को मध्यप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव डॉ. सुतेश शाक्या, अवर सचिव एनके लच्छवानी, विधिक सलाहकार प्रदीप शुक्ला और आईटी कंसल्टेंट राकेश शुक्ला बिहार के राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बिहार के राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थानीय निकाय के चुनावों में किए गए तकनीकी नवाचारों और संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के आधुनिकीकरण का अध्ययन किया। उन्होंने बिहार में लागू विभिन्न चुनावी नवाचारों एवं आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे उल्लेखनीय उपलब्धि बताया। उन्होंने बताया कि एआई समिट मे...