अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मध्यपूर्व जंग की आंच से कपड़ा भी महंगा हो गया है। 15 रूपए मीटर तक कपड़े पर दाम बढ़ गए हैं। कपड़ा कारोबारियों के अनुसार, मिलों से ही कपड़ा महंगा होने का मैसेज आ गया है। जिसमें लिखा गया है कि पेट्रोलियम संकट से पॉलिस्टर फाइबर रॉ मैटेरियल महंगा हुआ है। यार्न, प्रोसेसिंग की कीमतों में इजाफा होने की वजह से कपड़ा महंगा हुआ है। मार्च-अप्रैल माह में सबसे ज्यादा कपड़े की बिक्री स्कूलों की ड्रेस के लिए होती है। ऐसे में ड्रेस उत्पादकों को महंगा कपड़ा खरीदना पड़ रहा है। महंगा कपड़ा खरीदकर ड्रेस करना और फिर बिक्री की जाएगी। ऐसे में बढ़ी हुई कीमतें ग्राहक की जेब से ही निकलेगी। कपड़ा कारोबारियों के अनुसार पेट्रोलियम संकट के कारण पॉलिस्टर फाइबर के रॉ मैटेरियल की लागत बढ़ गई। पीवी यार्न कपड़ा उद्योग में सूटिंग...