देवघर, अप्रैल 13 -- देवघर। देवघर के शांति कोठी में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के 46वें महाधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी का शंखनाद हुआ। राष्ट्रीय युवा प्रवक्ता राजेश कुमार साह ने बताया कि देवघर में आयोजित इस अधिवेशन में नेपाल और भूटान सहित देश के 20 राज्यों से आए हजारों समाजसेवियों की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती को दर्शाया। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी समय की मांग है। वहीं झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने मध्यदेशीय समाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। देवघर नगर निगम के मेयर रवि राउत ने भी अधिवेशन को संबोधित कर समाज के विकास ...