रामगढ़, मई 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि मध्यदेशीय वैश्य समिति सत्र 2026-29 के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने गुरुवार को नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की। समिति में विभिन्न पदों पर समाज के सक्रिय और अनुभवी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह का माहौल है। समिति का शपथ ग्रहण समारोह 14 मई को गणिनाथ धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। समिति के संरक्षक मंडल में गणेश प्रसाद गुप्ता, बजरंग गुप्ता, सुबोध गुप्ता और अशोक कुमार गुप्ता (लोहार टोला) को शामिल किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुरेश प्रसाद साह को दी गई है। नरेंद्र कुमार गुप्ता को सचिव, रोहित गुप्ता को सह सचिव, राजकुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष और विवेक गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति में अशोक प्रसाद गुप्ता (न्यू कॉलोनी), सुनील कु...